LOADING

Type to search

अमेरिका में गूंजी मेवाड़ के ग्रामीण स्वास्थ्य मॉडल की सफलता

Uncategorized

अमेरिका में गूंजी मेवाड़ के ग्रामीण स्वास्थ्य मॉडल की सफलता

Share

डॉ. संजना मोहन ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर साझा किए राजस्थान के अनुभव
उदयपुर, 5 जून:
मेवाड़ के ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के प्रयासों को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है। जनस्वास्थ्य विशेषज्ञ और बेसिक हेल्थ सर्विसेज़ इंडिया (बीएचएस) की सह-संस्थापक डॉ. संजना मोहन को अमेरिका के मैसाचुसेट्स में आयोजित एक विशेष स्वास्थ्य संवाद में आमंत्रित किया गया, जहां उन्होंने राजस्थान में विकसित समुदाय-आधारित स्वास्थ्य मॉडल की सफलता और उसके प्रभावों को वैश्विक विशेषज्ञों के समक्ष प्रस्तुत किया।
“सेंटरिंग डिग्निटी एंड क्वालिटी इन रूरल हेल्थकेयर इन इंडिया” विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य नीति विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं और सामाजिक क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। डॉ. मोहन ने कहा कि ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था में स्थायी सुधार के लिए समुदाय की भागीदारी, स्थानीय नेतृत्व को सशक्त बनाना और निवारक स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है।
उन्होंने राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों में किए गए स्वास्थ्य हस्तक्षेपों और उनके सकारात्मक परिणामों को भी साझा किया। कार्यक्रम का आयोजन Association for India’s Development (एआईडी बोस्टन) ने ‘फ्रेंड्स ऑफ मेवाड़’ के सहयोग से किया। ‘फ्रेंड्स ऑफ मेवाड़’ की संस्थापक पद्मजा कुमारी परमार ने कहा कि मेवाड़ का स्वास्थ्य मॉडल अब वैश्विक स्तर पर भी प्रेरणा का स्रोत बन रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *