भूमि विकास बैंक की नागदा ने संभाली कमान
Share
उदयपुर, 5 जून: उदयपुर जिला सहकारी भूमि विकास बैंक के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मथुरेश नागदा ने शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण किया। लगातार तीसरी बार अध्यक्ष चुने गए नागदा ने किसानों और सहकारिता क्षेत्र के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि बैंक की योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाकर किसानों को सरल ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर उन्होंने राज्य सरकार और सहकारिता विभाग की नि:शुल्क समझौता योजना की सराहना की। समारोह में उपाध्यक्ष करण सिंह सहित नवनिर्वाचित संचालक मंडल का स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में सहकारिता क्षेत्र से जुड़े पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
