LOADING

Type to search

विश्व पर्यावरण दिवस पर 71 परिंडों का वितरण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Uncategorized

विश्व पर्यावरण दिवस पर 71 परिंडों का वितरण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Share

उदयपुर, 5 जून: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षम अमृतम सेवा संस्थान द्वारा किंचिन किड्स प्री स्कूल एंड चाइल्ड डे केयर सेंटर में पक्षियों के संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता के उद्देश्य से 71 परिंडों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में वृक्षम अमृतम के अध्यक्ष डॉ. गोपेश शर्मा, उपाध्यक्ष अनिल पारिख, सचिव यशवंत त्रिवेदी, एक्जीक्यूटिव सदस्य शिवशंकर पालीवाल एवं महेश उपाध्याय तथा इंडोर ग्रीन्स की फाउंडर दिव्या भदादा उपस्थित थे।
मीडिया प्रभारी नरेश पूर्बिया ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य कृष्णा उपाध्याय एवं प्रबंधक शालिनी उपाध्याय ने सभी अतिथियों को ऊपरना ओढ़ाकर स्वागत किया।
वक्ताओं ने कहा कि बढ़ती गर्मी के दौर में पक्षियों के लिए पानी एवं दाने की व्यवस्था करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। परिंडे लगाने जैसी छोटी पहल भी पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता के संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
कार्यक्रम में बच्चों एवं अभिभावकों को पर्यावरण संरक्षण, जल बचाने तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संदेश दिया गया। सभी उपस्थितजनों ने पर्यावरण संरक्षण एवं पक्षियों की सेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *