LOADING

Type to search

शादी के नोतरा कार्यक्रम में चाकूबाजी, दो घायल

crime

शादी के नोतरा कार्यक्रम में चाकूबाजी, दो घायल

Share

कहासुनी के बाद बढ़ा विवाद, बीच-बचाव करने पहुंचे युवक को भी लगी चोट
बांसवाड़ा, 5 जून:
बांसवाड़ा जिले के सदर थाना क्षेत्र के बोरखेड़ी गांव में एक शादी समारोह के दौरान हुआ विवाद चाकूबाजी तक पहुंच गया। घटना में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार बोरखेड़ी निवासी धनपाल पुत्र कालू के घर नोतरा कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उसका साढ़ू मोहन पुत्र नाथू पटेल निवासी कावड़िया भी आया हुआ था। रात करीब तीन बजे किसी बात को लेकर मोहन की गांव के भरत पुत्र वरसेंग चरपोटा, खोमा चरपोटा और पिंटू से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई।
आरोप है कि विवाद के दौरान मोहन पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसके सिर और गर्दन के पीछे गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे सूरज पुत्र नाथू मईड़ा निवासी केवलपुरा भी घायल हो गए। उनके गाल पर चाकू लगने से चोट आई। दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
घायल सूरज की पत्नी टीना ने मोहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है, जबकि मोहन ने भरत, खोमा और पिंटू के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *