LOADING

Type to search

डॉ. विकास बामनिया चुने गए यूआरडीए के नए अध्यक्ष

Health

डॉ. विकास बामनिया चुने गए यूआरडीए के नए अध्यक्ष

Share

उदयपुर रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (URDA) चुनाव 2026
उदयपुर, 7 जून:
यहां आरएनटी मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध चिकित्सालयों के रेजिडेंट चिकित्सकों की प्रतिनिधि संस्था उदयपुर रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (URDA) के चुनाव 2026 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। अध्यक्ष पद पर हुए चुनाव में डॉ. विकास बामनिया ने शानदार जीत दर्ज करते हुए एसोसिएशन के नए अध्यक्ष बनने का गौरव प्राप्त किया।
चुनाव में कुल 529 मत पड़े, जिनमें से 8 मत निरस्त घोषित किए गए। अध्यक्ष पद के लिए डॉ. विकास बामनिया को 394 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी डॉ. धर्मपाल यादव को 127 मत मिले। इस प्रकार डॉ. बामणिया ने 267 मतों के भारी अंतर से विजय हासिल की।
URDA की नई कार्यकारिणी में डॉ. शिवम ढींगरा निर्विरोध महासचिव, डॉ. सोनल शर्मा निर्विरोध उपाध्यक्ष तथा डॉ. अविनाश मौर्य निर्विरोध संयुक्त सचिव निर्वाचित हुए।
जीत के बाद डॉ. बामनिया ने सभी रेजिडेंट चिकित्सकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत प्रत्येक रेजिडेंट डॉक्टर के विश्वास, सहयोग और समर्थन की जीत है। उन्होंने आश्वासन दिया कि नई टीम रेजिडेंट चिकित्सकों की सुरक्षा, सम्मान, सुविधाओं एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी।
परिणाम घोषित होने के बाद विभिन्न विभागों के रेजिडेंट चिकित्सकों में उत्साह का माहौल देखा गया तथा सभी ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की।
नवनिर्वाचित टीम ने रेजिडेंट चिकित्सकों के हितों की रक्षा, कार्यस्थल सुरक्षा, हॉस्टल सुविधाओं में सुधार तथा प्रशासन एवं रेजिडेंट चिकित्सकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
उल्लेखनीय हैं कि 26 मई 2026 को राजस्थान डॉक्टर्स वेलफेयर फेडरेशन के चुनाव में डॉ. विकास बामनिया फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष चुने गए। डॉ विकास के पिता डॉ. शंकर एच बामनिया सीएमएचओ उदयपुर अखिल राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ के प्रदेश महासचिव हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *