मनोज अध्यक्ष और विजेंद्र उपाध्यक्ष बने
Share
उदयपुर, 8 जून: श्री पूर्बिया कलाल समाज ओंगणा की वार्षिक बैठक कलालिया बावजी परिसर में समाज अध्यक्ष नरेश पूर्बिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में समाज विकास, निर्माण कार्यों और संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई। उपाध्यक्ष नोजीराम पूर्बिया ने आर्थिक सहयोग की अपील की, जबकि कोषाध्यक्ष त्रिलोक पूर्बिया ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। सर्वसम्मति से युवा कार्यकारिणी का गठन करते हुए मनोज पूर्बिया को अध्यक्ष और विजेंद्र पूर्बिया को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। खेल मंत्री सहित अन्य पदों पर भी मनोनयन किया गया। मुख्य अतिथि भंवर सिंह पंवार सहित अतिथियों का सम्मान किया गया। बैठक में समाज के लगभग 80 सदस्य उपस्थित रहे और समाज हित के विभिन्न सुझावों पर चर्चा की गई।
