LOADING

Type to search

कुलपति सारंगदेवोत का अभिनंदन

education

कुलपति सारंगदेवोत का अभिनंदन

Share

उदयपुर, 8 जून: राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के कुलपति कर्नल प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत के कुलपति पद पर 14 वर्ष पूर्ण कर 15वें वर्ष में प्रवेश करने पर प्रतापनगर स्थित आईटी सभागार में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कुलाधिपति भंवर लाल गुर्जर ने कहा कि उनके नेतृत्व में विद्यापीठ ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान बनाई है। प्रो. सारंगदेवोत ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां कार्यकर्ताओं को समर्पित करते हुए कहा कि उनकी निष्ठा और समर्पण संस्था की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र में स्थापित नए आयामों, 150 से अधिक पेटेंट, नए पाठ्यक्रमों तथा छात्र सुविधाओं का उल्लेख किया। समारोह में विद्यापीठ परिवार और विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *