LOADING

Type to search

महाराणा प्रताप जयंती महोत्सव को लेकर घर-घर पीले चावल से निमंत्रण

socal

महाराणा प्रताप जयंती महोत्सव को लेकर घर-घर पीले चावल से निमंत्रण

Share


उदयपुर, 8 जून:
महाराणा प्रताप के आदर्शों, राष्ट्रभक्ति और भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से मेवाड़ क्षत्रिय महासभा संस्थान एवं नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में महाराणा प्रताप जयंती पर सात दिवसीय महोत्सव आयोजित किया जाएगा। आयोजन में सर्व समाज और विभिन्न सामाजिक संगठनों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। कार्यकर्ता घर-घर जाकर पीले चावल के साथ नागरिकों को शोभायात्रा में शामिल होने का निमंत्रण देंगे।
सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में महोत्सव के संयोजक प्रेम सिंह शक्तावत ने बताया कि संस्था का लक्ष्य प्रत्येक घर तक महाराणा प्रताप का चित्र पहुंचाना है, ताकि नई पीढ़ी उनके जीवन मूल्यों से प्रेरणा ले सके। मेवाड़ क्षत्रिय महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष बालूसिंह कानावत ने कहा कि पिछले चार दशकों से यह आयोजन सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जागरण का माध्यम बना हुआ है। सप्त दिवसीय कार्यक्रम संयोजक कमलेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि 10 जून से हल्दीघाटी और गोगुंदा में पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। करीब 45 सामाजिक संगठनों की सहभागिता रहेगी। शोभायात्रा में महाराणा प्रताप की हरावल सेना की झांकियां और वनवासी समाज की पारंपरिक प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण रहेंगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *