LOADING

Type to search

राष्ट्र स्तरीय कहानी प्रतियोगिता में सत्य भूषण शर्मा को “सर्वश्रेष्ठ रचनाकार” सम्मान

Local

राष्ट्र स्तरीय कहानी प्रतियोगिता में सत्य भूषण शर्मा को “सर्वश्रेष्ठ रचनाकार” सम्मान

Share

“दया भाव” एवं “नो दो ग्यारह” प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट साहित्यिक प्रतिभा का प्रदर्शन
उदयपुर, 9 जून:
साहित्य, संस्कृति और कला के क्षेत्र में सक्रिय कलम की खनक फाउंडेशन (पंजी.) द्वारा गत दिनों आयोजित राष्ट्र स्तरीय साहित्यिक प्रतियोगिताओं में उदयपुर के साहित्यकार, पत्रकार एवं कवि सत्य भूषण शर्मा को उत्कृष्ट सृजन एवं प्रस्तुति के लिए सम्मानित किया गया।
संस्था द्वारा आयोजित राष्ट्र स्तरीय “नो दो ग्यारह” कहानी प्रतियोगिता में सत्य भूषण शर्मा को उनके प्रभावशाली एवं उत्कृष्ट सृजन के लिए “सर्वश्रेष्ठ रचनाकार” सम्मान प्रदान किया गया। उनकी कहानी को संवेदनशील अभिव्यक्ति, सशक्त कथ्य और प्रभावी प्रस्तुति के कारण विशेष सराहना मिली।
इसके अतिरिक्त “दया भाव” विषयक राष्ट्र स्तरीय वीडियो प्रतियोगिता में भी उन्होंने मानवीय संवेदनाओं से परिपूर्ण उत्कृष्ट प्रस्तुति देकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रभाव छोड़ा। संस्था ने दोनों प्रतियोगिताओं में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मान-पत्र प्रदान किए।
कलम की खनक फाउंडेशन की संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. कनक लता जैन ने कहा कि साहित्य समाज को सकारात्मक दिशा देने का प्रभावी माध्यम है तथा रचनाकारों की संवेदनशील अभिव्यक्तियां समाज में संस्कार, मानवीय मूल्यों और जागरूकता को मजबूत बनाती हैं।
सत्य भूषण शर्मा लंबे समय से साहित्य, पत्रकारिता एवं सामाजिक सरोकारों से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। उनकी रचनाओं में सामाजिक चेतना, मानवीय संवेदनाएं और प्रेरणादायी विचारों का समावेश देखने को मिलता है। विभिन्न राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मंचों पर उनकी साहित्यिक प्रतिभा को निरंतर सराहना मिल रही है। इन उपलब्धियों पर साहित्य प्रेमियों, शुभचिंतकों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल साहित्यिक भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *