LOADING

Type to search

मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने होटल संचालकों को दिए फायर सेफ्टी के सख्त निर्देश

Local

मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने होटल संचालकों को दिए फायर सेफ्टी के सख्त निर्देश

Share

अग्नि सुरक्षा मानकों की पालना सुनिश्चित करने और शीघ्र फायर एनओसी लेने के निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
उदयपुर, 11 जून:
दिल्ली में हाल ही में हुई अग्नि दुर्घटना और विभागीय निर्देशों के मद्देनजर मुख्य अग्निशमन अधिकारी बाबूलाल चौधरी ने होटल संगठनों की संयुक्त बैठक आयोजित कर होटल संचालकों को अग्नि सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने के निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न होटल संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया तथा सुरक्षा मानकों की पूर्ण पालना का संकल्प व्यक्त किया।
संस्थान के सचिव राकेश चौधरी ने बताया कि बैठक में होटल एसोसिएशन उदयपुर, यूनाइटेड होटेलियर सोसायटी, होटल संस्थान दक्षिणी राजस्थान एवं होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान उदयपुर डिवीजन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने सभी होटल संचालकों को अपने प्रतिष्ठानों में आवश्यक अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, सुरक्षा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने तथा शीघ्र फायर एनओसी प्राप्त करने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही होटल व्यवसायियों से यह भी कहा गया कि वे अतिथियों और कर्मचारियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें तथा नियमित रूप से सुरक्षा उपकरणों की जांच करवाते रहें।
बैठक में उपस्थित होटल संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी सभी होटल संचालकों से अग्नि सुरक्षा नियमों की पूर्ण पालना करने, आवश्यक सुरक्षा उपकरण स्थापित करने तथा सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का गंभीरता से पालन करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए सुरक्षा मानकों का पालन अत्यंत आवश्यक है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *