LOADING

Type to search

टूटे गटर और जर्जर सड़क से बढ़ रहा हादसों का खतरा

Local

टूटे गटर और जर्जर सड़क से बढ़ रहा हादसों का खतरा

Share

पुरोहितों की मादड़ी में एक वर्ष से समस्या बरकरार, प्रतिदिन 4 हजार लोगों का आवागमन प्रभावित
उदयपुर, 11 जून:
शहर के पुरोहितों की मादड़ी रोड नम्बर 4 स्थित दूदाजी के देवरे वाली मुख्य सड़क पर पिछले एक वर्ष से टूटे गटर और क्षतिग्रस्त सड़क के कारण क्षेत्रवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायतें करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों में रोष व्याप्त है तथा उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है।
स्थानीय निवासी हितेश व्यास ने बताया कि दूदाजी के देवरे वाली गली में जाने वाली मुख्य सड़क के बीच बने बड़े नाले पर लगा गटर पूरी तरह टूट चुका है। गली में मोड़ होने के कारण वाहन चालकों को विशेष परेशानी होती है और आए दिन दोपहिया वाहन चालक नाली में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। कई बार संबंधित विभाग को शिकायत देने के बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र में नाले का निर्माण होने के बाद सड़क की स्थिति लगातार खराब होती गई। नाले पर लगे गटर टूटकर खस्ताहाल हो चुके हैं और सड़क भी जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गई है। बारिश के मौसम में स्थिति और गंभीर हो जाती है, क्योंकि गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालकों को खतरे का अंदाजा नहीं लग पाता और दुर्घटनाएं बढ़ जाती हैं।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि करीब चार माह पहले बड़ा नाला बनाने के लिए मुख्य सड़क को खोदा गया था, लेकिन आज तक सड़क को दुरुस्त नहीं किया गया। इस मार्ग से प्रतिदिन करीब 4 हजार से अधिक लोगों का आवागमन होता है। टूटे हुए गटर में दोपहिया और चारपहिया वाहनों के टायर फंसने से वाहन चालक नीचे गिरकर घायल हो रहे हैं।
लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही सड़क और गटर की मरम्मत नहीं करवाई गई तो संबंधित विभाग के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *