LOADING

Type to search

भाजपा महिला मोर्चा की जिला टोली गठित

political

भाजपा महिला मोर्चा की जिला टोली गठित

Share

ऊर्जा संरक्षण और जनजागरण अभियान के लिए डॉ. सोनिका जैन को मिली जिम्मेदारी
उदयपुर, 13 जून:
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 स्वर्णिम वर्षों तथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 10 से 21 जून तक आयोजित संगठनात्मक कार्यक्रमों के लिए जिला स्तरीय टोली का गठन किया है। यह अभियान ईंधन संरक्षण, ऊर्जा बचत एवं खाद्य तेल के विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति जनजागरण पर केंद्रित रहेगा।
जारी सूची के अनुसार उदयपुर शहर एवं देहात के लिए प्रदेश आईटी विभाग महिला मोर्चा की सह संयोजक डॉ. सोनिका जैन को संयोजक नियुक्त किया गया है। शहर जिले में सह संयोजक के रूप में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कविता जोशी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हंसा माली एवं पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष किरण तांतेड़ को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं देहात जिले में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रितु अग्रवाल, प्रदेश जनजाति मोर्चा मंत्री संतोष मीणा तथा पूर्व जिला मंत्री मीरा मेघवाल को सह संयोजक बनाया गया है। भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि टोली विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को ऊर्जा संरक्षण एवं संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति जागरूक करेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *