LOADING

Type to search

सरकारी योजनाओं की जानकारी खोल सकती है विकास का नया मार्ग

socal

सरकारी योजनाओं की जानकारी खोल सकती है विकास का नया मार्ग

Share

माहेश्वरी इंटरनेशनल बिजनेस फोरम की बैठक में उद्योग और व्यापार पर मंथन
उदयपुर, 12 जून:
माहेश्वरी इंटरनेशनल बिजनेस फोरम (एमआईबीएफ) उदयपुर चैप्टर की द्वितीय बैठक में उद्योग, व्यापार और सरकारी योजनाओं के प्रभावी उपयोग पर विस्तृत चर्चा की गई। एक निजी होटल में आयोजित बैठक में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े उद्योगपति, उद्यमी और व्यवसायी बड़ी संख्या में शामिल हुए। मुख्य वक्ता भानु प्रताप सिंह ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित उद्योग, एमएसएमई और स्टार्टअप योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि जानकारी के अभाव में अनेक व्यवसायी लाभकारी योजनाओं से वंचित रह जाते हैं। फोरम के सलाहकार डॉ. आनंद गुप्ता और विनय राठी ने नेटवर्किंग, ज्ञान साझा करने और सामूहिक सहयोग को सफलता की कुंजी बताया। चैप्टर अध्यक्ष श्याम मोहता ने कहा कि फोरम केवल व्यवसायिक नेटवर्क नहीं, बल्कि सीखने और अवसरों की पहचान का सशक्त मंच है। बैठक में सदस्यों ने आपसी परिचय, विचार-विमर्श और व्यवसायिक संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *