रोटरी एलीट की कमान रमेश मोदी के हाथों में
Share
नई कार्यकारिणी घोषित, अनुभवी और युवा नेतृत्व का होगा समन्वय
उदयपुर, 13 जून: रोटरी क्लब उदयपुर एलीट ने रोटरी वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। नव निर्वाचित अध्यक्ष रमेश मोदी के नेतृत्व में गठित टीम सेवा, नेतृत्व और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने की दिशा में कार्य करेगी। क्लब की नई टीम में अनिता जैन को सचिव, अक्षय जैन को कोषाध्यक्ष, मनीष गलूंडिया को क्लब ट्रेनर, हिमांशु जैन को उपाध्यक्ष, नीतीश सेवरीया को सह सचिव तथा पलाश वैश को सार्जेंट एट आर्म्स नियुक्त किया गया है। क्लब बोर्ड में प्रशांत शर्मा, संदीप गलूंडिया, सरिता दुगड़, शुभ्रा गुप्ता और साधना तलेसरा को निदेशक बनाया गया है। अध्यक्ष रमेश मोदी ने बताया कि अनुभवी नेतृत्व के मार्गदर्शन के लिए पूर्व अध्यक्षों की एडवाइजरी समिति भी गठित की गई है। क्लब शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और सामुदायिक विकास से जुड़े सेवा प्रकल्पों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करेगा। नई कार्यकारिणी 1 जुलाई से कार्यभार संभालेगी, जबकि जुलाई के दूसरे सप्ताह में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा।
