LOADING

Type to search

तुलादान कार्यक्रम में मानव सेवा का दिया संदेश

Local

तुलादान कार्यक्रम में मानव सेवा का दिया संदेश

Share


उदयपुर, 13 जून : पुरुषोत्तम मास के अवसर पर अपना घर आश्रम में सेवा, श्रद्धा और समर्पण से ओतप्रोत तुलादान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान राकेश गुप्ता, मनीषा गुप्ता, सुरेंद्र अग्रवाल, वीणा अग्रवाल और कुसुम माहेश्वरी ने प्रभुजनों की सेवा के लिए खाद्यान्न, फल एवं सब्जियों का तुलादान किया। कार्यक्रम का संचालन आश्रम अध्यक्ष गोपाल कनेरिया ने वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ कराया। आश्रम परिवार ने कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में करुणा, संवेदना और मानवता के मूल्यों को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में सेवाभावियों का उपरना ओढ़ाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर सुरेश विजयवर्गीय, अशोक कोठारी, राजेश गर्ग, अल्पना गर्ग, बृजेश शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। “नर सेवा ही नारायण सेवा” का संदेश कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *