LOADING

Type to search

‘युवा बनेंगे बदलाव के वाहक’, नशा मुक्ति के लिए छात्रों ने लिया महासंकल्प

Health

‘युवा बनेंगे बदलाव के वाहक’, नशा मुक्ति के लिए छात्रों ने लिया महासंकल्प

Share

मास कॉलेज ऑफ नर्सिंग में ‘लक्ष्मण रेखा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
उदयपुर, 15 जून:
केंद्र सरकार के ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मास कॉलेज ऑफ नर्सिंग में नारकोटिक टास्क फोर्स एवं आरोग्य जिला नशामुक्ति केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए स्वस्थ और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया।
संस्थान के अध्यक्ष नरपत सिंह चौहान ने कहा कि भारत को नशा मुक्त बनाने का सपना तभी साकार होगा, जब युवा शक्ति व्यसनों से दूर रहकर शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण के मार्ग पर आगे बढ़ेगी। उन्होंने युवाओं से समाज में सकारात्मक बदलाव के वाहक बनने का आह्वान किया।
मुख्य वक्ता सीआई कंवरपाल सिंह ने ‘लक्ष्मण रेखा अभियान’ की जानकारी देते हुए बताया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्वस्थ शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक शिक्षण संस्थान के 500 मीटर क्षेत्र को नो-ड्रग जोन घोषित किया गया है। उन्होंने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे कानूनी और प्रशासनिक अभियानों की भी जानकारी दी।
कार्यक्रम में आरोग्य सेवा संस्थान के विशेषज्ञों ने नशे की लत से बचाव, काउंसलिंग और जनजागरूकता की भूमिका पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने युवाओं से स्वयं नशे से दूर रहने और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
समापन पर कॉलेज प्रबंधन, प्राध्यापकगण और विद्यार्थियों ने जीवनभर नशा न करने तथा अपने आसपास के वातावरण को व्यसनमुक्त बनाने की सामूहिक शपथ ली। कार्यक्रम युवाओं को स्वस्थ, जागरूक और सशक्त भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करने वाला साबित हुआ।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *