LOADING

Type to search

साथी चोर को छुड़ाने आए बदमाशों ने एएसआई पर किया गुलेल से हमला

crime

साथी चोर को छुड़ाने आए बदमाशों ने एएसआई पर किया गुलेल से हमला

Share

कान का पर्दा फटा, 13 टांके आए; लहूलुहान हालत में भी नहीं छोड़ा आरोपी का हाथ
उदयपुर, 15 जून:
राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी थाना क्षेत्र में रविवार देर रात पुलिस और चोरों के बीच फिल्मी अंदाज में मुठभेड़ जैसी स्थिति बन गई। ज्वेलरी शोरूम में चोरी की कोशिश कर रहे चार बदमाशों में से एक को पकड़ने पर उसके साथियों ने एएसआई पर गुलेल से हमला कर दिया। पत्थर लगने से एएसआई कैलाश चंद्र का कान बुरी तरह जख्मी हो गया और कान का पर्दा फट गया। इसके बावजूद उन्होंने आरोपी को नहीं छोड़ा।
थानाधिकारी महावीर प्रसाद ने बताया कि देर रात करीब डेढ़ बजे श्रीनाथ ऑर्नामेंट्स ज्वेलरी शोरूम का शटर तोड़ने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर चारों बदमाश भागने लगे। एएसआई कैलाश चंद्र ने पीछा कर एक बदमाश को दबोच लिया। इसी दौरान उसके साथियों ने उसे छुड़ाने के लिए गुलेल से हमला कर दिया।
गुलेल से निकला पत्थर एएसआई के कान पर लगा, जिससे वे लहूलुहान हो गए। बावजूद इसके उन्होंने आरोपी को पकड़े रखा। तीनों बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से दो बाइक, गुलेल, सरिया और शटर तोड़ने के उपकरण बरामद किए हैं।
घायल एएसआई को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनके कान पर 13 टांके लगाए गए। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है और फरार बदमाशों की तलाश जारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *