एमबी हॉस्पिटल में नुक्कड़ नाटक से अंगदान का संदेश
Share
जीएनएम नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया जागरूकता कार्यक्रम
उदयपुर, 16 जून: मेडिकल कॉलेज ऑर्गन रिट्रीवल कमेटी एवं जीएनएम नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों ने मंगलवार को एमबी हॉस्पिटल परिसर में नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर अंगदान और ब्रेन डेथ के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
नाटक के माध्यम से बताया गया कि ब्रेन डेथ की स्थिति में अंगदान कर कई लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। कार्यक्रम में आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. राहुल जैन, एमबी हॉस्पिटल अधीक्षक डॉ. आर.एल. सुमन सहित कई चिकित्सक, नर्सिंग अधिकारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान लोगों को अंगदान के लिए प्रेरित किया गया तथा पंजीयन की जानकारी दी गई।
