LOADING

Type to search

विप्र प्रतिभा सम्मान समारोह 12 जुलाई को

socal

विप्र प्रतिभा सम्मान समारोह 12 जुलाई को

Share

मेधावी विद्यार्थियों और विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं का होगा सम्मान
उदयपुर, 16 जून:
विप्र फाउंडेशन, जोन-1ए के शिक्षा, रोजगार एवं प्रतियोगी परीक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में आगामी 12 जुलाई को विप्र प्रतिभा सम्मान समारोह एवं प्रतियोगी परीक्षा मार्गदर्शन सेमिनार आयोजित करने का निर्णय लिया गया। समारोह में प्रशासनिक, न्यायिक, चिकित्सा, वित्तीय एवं खेल क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं के साथ 10वीं, 12वीं एवं महाविद्यालय स्तर पर 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
प्रदेशाध्यक्ष डॉ. एच.आर. दवे ने कहा कि समाज की प्रतिभाओं का सम्मान युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। कार्यक्रम के लिए शीघ्र ही ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *