LOADING

Type to search

महाराणा प्रताप जयंती पर शहरभर में होंगे विविध आयोजन

Local

महाराणा प्रताप जयंती पर शहरभर में होंगे विविध आयोजन

Share

मोती मगरी से निकलेगी शोभायात्रा, कृषि विश्वविद्यालय में पुष्पांजलि कार्यक्रम
उदयपुर, 16 जून:
वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती बुधवार को शहर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। मेवाड़ क्षत्रिय महासभा संस्थान, नगर निगम एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में मोती मगरी स्थित प्रतिमा पर सुबह 7.30 बजे पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। इसके बाद सुबह 8 बजे शोभायात्रा निकलेगी, जिसका स्वागत टाउनहॉल पर किया जाएगा। मुख्य समारोह सुबह 11 बजे सुखाड़िया रंगमंच पर आयोजित होगा।
वहीं महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में भी छात्र कल्याण निदेशालय की ओर से सुबह 7.30 बजे पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कुलगुरु डॉ. प्रताप सिंह मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय परिवार महाराणा प्रताप के शौर्य, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति को नमन करेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *