LOADING

Type to search

70 फीट ऊंचाई पर अटकी सांसें, जिप लाइन में फंसे गुजरात के दो टूरिस्ट का रेस्क्यू

Local

70 फीट ऊंचाई पर अटकी सांसें, जिप लाइन में फंसे गुजरात के दो टूरिस्ट का रेस्क्यू

Share

तेज हवा बनी वजह, ढाई मिनट तक हवा में लटके रहे पर्यटक
उदयपुर, 18 जून:
झीलों की नगरी उदयपुर में बुधवार शाम एक रोमांचक जिप लाइन राइड उस समय डरावने अनुभव में बदल गई, जब गुजरात से आए दो पर्यटक करीब 70 फीट ऊंचाई पर हवा में फंस गए। नीचे सड़क पर वाहनों की आवाजाही और ऊंचाई का खौफ देखकर दोनों घबरा गए और मदद के लिए चिल्लाने लगे। हालांकि मौके पर मौजूद रेस्क्यू टीम ने तत्परता दिखाते हुए महज ढाई मिनट में दोनों को सुरक्षित नीचे उतार लिया।
630 मीटर लंबी राइड के दौरान हुआ हादसा
घटना पिछोला झील के किनारे दूधतलाई स्थित जिप लाइन की है। संचालक शरद अग्रवाल ने बताया कि गुजरात से आए चार दोस्त—सुनील, अल्पेश, ऋत्विक और सुमित—जिप लाइन राइड के लिए पहुंचे थे। दीनदयाल पार्क से दो-दो के समूह में शुरू हुई 630 मीटर लंबी राइड के दौरान एक समूह माणिक्यलाल वर्मा पार्क पहुंचने से करीब 20 मीटर पहले तेज हवाओं के कारण बीच में ही अटक गया।
रेस्क्यू टीम ने दिखाई मुस्तैदी
अचानक रुकने से दोनों पर्यटक घबरा गए। सूचना मिलते ही पहले से तैनात रेस्क्यू टीम सक्रिय हुई और सुरक्षा उपकरणों की मदद से दोनों को सुरक्षित वापस प्रारंभिक प्वाइंट तक ले आई। संचालक के अनुसार जिप लाइन संचालन के दौरान ऐसी आपात स्थितियों से निपटने के लिए प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम हमेशा तैनात रहती है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *