LOADING

Type to search

राहुल गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेस की जन चौपाल, महंगाई-बेरोजगारी पर उठाए सवाल

political

राहुल गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेस की जन चौपाल, महंगाई-बेरोजगारी पर उठाए सवाल

Share


उदयपुर, 19 जून: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi के जन्मदिवस के अवसर पर प्रत्यूष भवन में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा के नेतृत्व में “महंगाई, बेरोजगारी एवं सामाजिक न्याय” विषय पर जन चौपाल एवं व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बढ़ती महंगाई, रोजगार संकट और सामाजिक न्याय के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंकज कुमार शर्मा ने कहा कि बढ़ती महंगाई ने आमजन का बजट बिगाड़ दिया है और शिक्षित युवाओं के सामने रोजगार का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय भारतीय संविधान की मूल भावना है तथा समाज के वंचित, दलित, आदिवासी, पिछड़े वर्ग, महिलाओं और अल्पसंख्यकों को समान अवसर मिलना लोकतंत्र की आवश्यकता है। शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी लगातार युवाओं, छात्रों और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाते रहे हैं तथा देशभर में इन विषयों पर व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।
इस अवसर पर युवाओं ने भी अपने विचार रखे। अशोक राव ने कहा कि राहुल गांधी ने युवाओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया है। शालिनी वर्मा और आशा जाट ने भी उनके नेतृत्व और विचारों की सराहना करते हुए जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने राहुल गांधी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए जनहित एवं सामाजिक न्याय के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। इस दौरान नंदिनी साहू, पिंटू खान पठान, मानसिंह, प्रकाश चौधरी, मुकेश चौधरी, महेंद्र और कस्तूरा पाल कौर सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *