LOADING

Type to search

त्रिवेदी समाज का महाधिवेशन कल, तैयारियां पूरी

socal

त्रिवेदी समाज का महाधिवेशन कल, तैयारियां पूरी

Share

भूमि पूजन, शपथ ग्रहण और लघुरुद्र अनुष्ठान में देशभर से जुटेंगे समाजजन
उदयपुर, 20 जून:
अखिल भारतीय श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज संस्थान के तत्वावधान में उदयपुर में आयोजित होने वाले त्रिदिवसीय धार्मिक, सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। समाज के राष्ट्रीय, प्रदेश, संभाग एवं जिला स्तर के पदाधिकारी आयोजन को ऐतिहासिक बनाने में जुटे हुए हैं। कार्यक्रम संयोजक भूपेन्द्र पण्डया रामसौर के नेतृत्व में विभिन्न समितियां व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे रही हैं।
राष्ट्रीय सचिव विनोद पानेरी ने बताया कि आयोजन का शुभारंभ सुंदरकांड पारायण से हुआ। रविवार को हिरण मगरी सेक्टर-14 स्थित समाज की भूमि पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच होमात्मक लघुरुद्र अनुष्ठान होगा। सायंकाल राष्ट्रीय पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।
राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल पण्डया के अनुसार सोमवार को समाज की बहुप्रतीक्षित भूमि पर भव्य भूमि पूजन एवं महाधिवेशन होगा, जिसमें देशभर से समाजजन, पदाधिकारी, महिला एवं युवा प्रतिनिधि भाग लेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकसभा अध्यक्ष के विशेषाधिकारी राजीव दत्ता करेंगे, जबकि वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी मुख्य अतिथि होंगे।
आयोजन स्थल पर विशाल पंडाल, रोशनी एवं स्वागत व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने समाजजनों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *