LOADING

Type to search

रोटरी क्लब उदय की नई कार्यकारिणी घोषित

socal

रोटरी क्लब उदय की नई कार्यकारिणी घोषित

Share

साक्षी डोडेजा बनीं अध्यक्ष, अनिकेत शर्मा संभालेंगे सचिव पद
उदयपुर, 20 जून:
रोटरी क्लब उदय ने वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी एवं विभिन्न निदेशक मंडलों की घोषणा कर दी है। होटल साईं पैलेस में आयोजित बैठक में साक्षी डोडेजा को क्लब अध्यक्ष तथा अनिकेत शर्मा को सचिव नियुक्त किया गया। वहीं वर्ष 2027-28 के लिए ऐश्वर्या सिंह को आगामी अध्यक्ष चुना गया है। नई कार्यकारिणी में अनुभवी एवं युवा सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपकर सेवा गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।
अध्यक्ष साक्षी डोडेजा ने बताया कि राघव भटनागर निवर्तमान अध्यक्ष, डॉ. अनीता मोर्या उपाध्यक्ष, पुनीत गखरेजा कोषाध्यक्ष, शालिनी भटनागर क्लब लर्निंग फैसिलिटेटर, अशोक वीरवाल संयुक्त सचिव तथा सरवर वारसी सार्जेंट-एट-आर्म्स बनाए गए हैं। विभिन्न सेवा एवं प्रशासनिक विभागों की जिम्मेदारी भी अलग-अलग सदस्यों को सौंपी गई है।
बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति एवं जनकल्याण से जुड़ी आगामी परियोजनाओं पर चर्चा हुई। साक्षी डोडेजा ने कहा कि टीम भावना और सामूहिक प्रयासों से क्लब नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। सदस्यों के बीच पारिवारिक जुड़ाव बढ़ाने के लिए आगामी दो माह में फैमिली गेट-टुगेदर आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *