निविदा नर्सिंग कर्मचारियों का धरना 18वें दिन भी जारी
Share
उदयपुर, 21 जून: रवीन्द्रनाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज से संबद्ध चिकित्सालयों में कार्यरत निविदा नर्सिंग कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन शनिवार को 18वें दिन भी जारी रहा। कर्मचारी हटाए गए नर्सिंग कार्मिकों की सेवाएं बहाल करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रहेगा। कर्मचारियों ने इसे हजारों परिवारों के भविष्य और सम्मान से जुड़ा मुद्दा बताते हुए सरकार, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से शीघ्र हस्तक्षेप की मांग की। धरने में मुकेश डामोर, अजय धनराज, नयना, पायल, नीलम, दीपशिखा, दिव्यांशु, मनीष सहित बड़ी संख्या में निविदा कार्मिक उपस्थित रहे।
