LOADING

Type to search

तालाब में डूबने से दो चचेरी बहनों की मौत

crime

तालाब में डूबने से दो चचेरी बहनों की मौत

Share

बकरियां चराने गई थीं, नहाने के दौरान गहरे पानी में समाईं; गांव में पसरा मातम
डूंगरपुर, 21 जून:
डूंगरपुर जिले के मांडवा गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में दो चचेरी बहनों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। गर्मी से राहत पाने के लिए तालाब में नहाने उतरी दोनों बालिकाएं गहरे पानी में चली गईं और देखते ही देखते पानी में समा गईं। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
कोतवाली थाना क्षेत्र के मांडवा स्थित काली बाई पैनोरमा के सामने बने तालाब पर यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार 12 वर्षीय उषा कोटेड और 12 वर्षीय नयना कोटेड बकरियां चराने के लिए घर से निकली थीं। दोपहर में तेज गर्मी के कारण दोनों तालाब के एक गड्ढे में भरे पानी में नहाने उतर गईं। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वे गहरे पानी में पहुंच गईं और डूबने लगीं।
घटना को देख एक ग्रामीण युवक तुरंत मौके पर पहुंचा और दोनों बालिकाओं को पानी से बाहर निकाला। गांव के अन्य लोगों की मदद से उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
मृतक उषा आठवीं कक्षा तथा नयना सातवीं कक्षा की छात्रा थी। दोनों चचेरी बहनें थीं और एक ही परिवार से जुड़े होने के कारण यह हादसा परिजनों पर दोहरी चोट बनकर टूटा। दोनों के पिता वाहन चालक हैं और मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *