करबला के शहीदों की याद में 210 यूनिट रक्तदान
Share
उदयपुर, 22 जून: करबला के शहीद इमाम हुसैन की याद में दाऊदी बोहरा जमाअत और दी उदयपुर अरबन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में 210 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। बोहरवाड़ी स्थित कम्युनिटी हॉल में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी रक्तदान किया। मुख्य अतिथि उपमहापौर पारस सिंघवी और एमबी अस्पताल के डॉ. राहुल जैन ने रक्तदान को मानवता की सच्ची सेवा बताया। इस अवसर पर डॉ. राहुल जैन को ‘सेवा सारथी पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। साथ ही नियमित रक्तदाताओं और समाजसेवियों का भी अभिनंदन किया गया।
