LOADING

Type to search

पट्टों की मांग पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, नायब तहसीलदार को भवन में किया बंद

Local

पट्टों की मांग पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, नायब तहसीलदार को भवन में किया बंद

Share

आबादी विस्तार नहीं होने से भड़के ग्रामीण, शिविर का बहिष्कार कर की नारेबाजी
उदयपुर, 22 जून:
सरकार की ग्रामीण सेवा शिविर योजना उस समय विवादों में घिर गई जब उदयपुर जिले के भैसड़ा कला गांव में आयोजित प्रशासनिक शिविर के दौरान ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। वर्षों से लंबित आबादी विस्तार और पट्टों की मांग पूरी नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए नायब तहसीलदार और अन्य कार्मिकों को राजीव गांधी सेवा केंद्र भवन में बंद कर दिया। घटना के दौरान जमकर नारेबाजी हुई और शिविर का बहिष्कार कर दिया गया।
ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत क्षेत्र के आबादी विस्तार का प्रस्ताव वर्ष 2023 में भेजा गया था, लेकिन तीन वर्ष बीत जाने के बावजूद इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके कारण ग्रामीणों को आवासीय पट्टे नहीं मिल पा रहे हैं और विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि शिविरों में उनकी मूल समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा तो ऐसे शिविरों का कोई औचित्य नहीं है।
ग्रामीण नवलराम डांगी ने बताया कि प्रशासन प्रस्ताव को फिर से आगे भेजने की बात कर रहा है, जिससे प्रक्रिया और लंबी हो जाएगी। महिलाओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रदर्शन में भाग लिया। बाद में प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाइश कर स्थिति को नियंत्रित किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *