LOADING

Type to search

उदयपुर में आज होगा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम

political

उदयपुर में आज होगा ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम

Share

उदयपुर, 23 जून: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बुधवार को उदयपुर में “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन उदयपुर शहर और देहात जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री दिनेश कुमार दवे ने बताया कि कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा हाल ही में कोटा में विद्यार्थियों के बीच रखे गए विचारों और संदेशों का प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रदर्शन किया जाएगा। इसका उद्देश्य छात्रों को शिक्षा, रोजगार, परीक्षा प्रणाली और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर उनके दृष्टिकोण से अवगत कराना है।
कार्यक्रम सुबह 11 बजे तीतरड़ी स्थित मेवाड़ बीएससी नर्सिंग महाविद्यालय में होगा। इसके बाद दोपहर 1 बजे होटल कजरी में प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी। कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं एवं युवाओं से अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *