LOADING

Type to search

वात्सल्य सेवा समिति द्वारा निर्जला एकादशी पर महाकाल मंदिर में गौ सेवा एवं महाआरती का आयोजन

socal

वात्सल्य सेवा समिति द्वारा निर्जला एकादशी पर महाकाल मंदिर में गौ सेवा एवं महाआरती का आयोजन

Share

उदयपुर, 25 जून: वात्सल्य सेवा समिति द्वारा निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर गुरुवार को फतेहसागर रोड स्थित महाकालेश्वर मंदिर की गौशाला में गौ सेवा एवं महाकाल की महाआरती का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समिति सदस्यों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर गौ सेवा की तथा भगवान महाकाल का पूजन-अर्चन कर प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि की कामना की।
समिति के प्रचार प्रमुख राजेश अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर समिति के सहमहामंत्री गोपाल कनेरिया ने निर्जला एकादशी के धार्मिक एवं वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में एकादशी व्रत आत्मसंयम, आध्यात्मिक उन्नति और स्वास्थ्य संरक्षण का संदेश देता है। निर्जला एकादशी को सभी एकादशियों में विशेष स्थान प्राप्त है। यह व्रत व्यक्ति में संयम, सेवा, श्रद्धा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।
कार्यक्रम में समिति संरक्षक दिनेश भट्ट, प्रेम शंकर पटेल एवं मणिबेन पटेल द्वारा जन्मदिन एवं वैवाहिक वर्षगांठ मना रहे सदस्यों तथा समिति के नवीन सदस्यों का अपरणा ओढ़ाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंत में युवा मंडल संयोजक विक्रम अग्रवाल ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर दिनेश भट्ट, गोपाल कनेरिया, विक्रम अग्रवाल, भजनलाल गोयल, मुकेश पवार, पूनम गारू, महेश भावसार, उमेश नागदा, सुधीर व्यास, रामजी मेघवाल चुन्नीलाल पालीवाल, जगमोहन भावसार, श्रीरतन मोहतो, जगदीप अग्रवाल, प्रेम शंकर पटेल, मणिबेन पटेल सहित वात्सल्य सेवा समिति के पदाधिकारी और अनेक सामाजिक सेवाभावी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *