LOADING

Type to search

उदयपुर की शीतल झोटा सिसोदिया ने लॉन्च किया ‘तत्त्वम’ मेडिटेशन ऐप

socal

उदयपुर की शीतल झोटा सिसोदिया ने लॉन्च किया ‘तत्त्वम’ मेडिटेशन ऐप

Share

भारतीय तत्त्व ज्ञान और मानसिक स्वास्थ्य को डिजिटल मंच से जोड़ने की पहल, 40 हजार से अधिक लोगों को दे चुकी हैं ध्यान प्रशिक्षण
उदयपुर, 25 जून:
उदयपुर की ध्यान प्रशिक्षक एवं मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ शीतल झोटा सिसोदिया ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट ‘तत्त्वम – मेडिटेशन ऐप’ को आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। यह ऐप अब गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध है। भारतीय तत्त्व ज्ञान, ध्यान और मानसिक स्वास्थ्य को आधुनिक तकनीक के माध्यम से आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकसित यह ऐप मानसिक शांति, आत्म-जागरूकता और भावनात्मक संतुलन को बढ़ावा देने का प्रयास करेगा।
शीतल झोटा सिसोदिया पिछले 12 वर्षों से ध्यान एवं मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान उन्होंने देशभर में 40 हजार से अधिक लोगों को मेडिटेशन और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया है। वर्षों के अनुभव और शोध के आधार पर विकसित ‘तत्त्वम’ ऐप में ध्यान, आत्म-विकास और मानसिक संतुलन से जुड़े विभिन्न मॉड्यूल शामिल किए गए हैं।
तनावग्रस्त जीवनशैली में बनेगा सहायक
शीतल सिसोदिया ने बताया कि वर्तमान समय में बढ़ते तनाव, चिंता और मानसिक असंतुलन के बीच लोगों को सरल और प्रभावी ध्यान पद्धतियां उपलब्ध कराने की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इसी सोच के साथ ‘तत्त्वम’ ऐप तैयार किया गया है, ताकि भारतीय ज्ञान परंपरा को तकनीकी माध्यम से देश-दुनिया के लोगों तक पहुंचाया जा सके।
उन्होंने कहा कि यह केवल एक मोबाइल एप्लीकेशन नहीं, बल्कि उदयपुर से शुरू हुई एक ऐसी पहल है, जिसका उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों को सकारात्मक जीवनशैली की ओर प्रेरित करना है। ऐप के लॉन्च होने पर विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *