LOADING

Type to search

देवगढ़ में नहीं निकला ताजियों का जुलूस

Local

देवगढ़ में नहीं निकला ताजियों का जुलूस

Share

परंपरागत मार्ग की मांग पर अड़ा समाज, प्रशासन ने पुराने स्वीकृत रूट का दिया हवाला

राजसमंद, 27 जून: राजसमंद जिले के देवगढ़ कस्बे में इस वर्ष भी मुहर्रम पर ताजियों का जुलूस नहीं निकाला गया। मुस्लिम समाज ने परंपरागत मार्ग से जुलूस निकालने की मांग पूरी नहीं होने पर विरोध स्वरूप ताजिए बाहर नहीं निकालने का निर्णय लिया। समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि वर्षों से चले आ रहे पारंपरिक मार्ग पर अनुमति देने की मांग को लेकर प्रशासन से कई दौर की बातचीत हुई, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद समुदाय ने जुलूस स्थगित करने का फैसला लिया और भविष्य में स्थायी समाधान की मांग की। वहीं प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2025 में निर्धारित किए गए मार्ग पर ही जुलूस निकालने की अनुमति दी गई थी। उपखंड अधिकारी मोखम सिंह ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा कारणों से पूर्व स्वीकृत रूट को ही बरकरार रखा गया है। मार्ग को लेकर सहमति नहीं बनने के कारण इस वर्ष भी देवगढ़ में मुहर्रम का पारंपरिक ताजिया जुलूस नहीं निकल सका।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *