LOADING

Type to search

घटिया नाला निर्माण पर ठेकेदार का भुगतान रोका, ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई शुरू

Local

घटिया नाला निर्माण पर ठेकेदार का भुगतान रोका, ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई शुरू

Share

जांच कमेटी गठित, दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों पर भी होगी कार्रवाई
उदयपुर, 29 जून:
मावली नगर पालिका क्षेत्र में निर्माण के महज सात दिन बाद नाले की दीवार ढहने के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। एसडीएम रमेश सिरवी ने घटिया निर्माण करने वाले ठेकेदार गौरीशंकर खटीक का भुगतान तत्काल प्रभाव से रोकने तथा उसकी फर्म को ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
वार्ड संख्या-10 में करीब सप्ताहभर पहले बनाए गए नाले की ढाई फीट ऊंची दीवार तेज बारिश में करीब 25 फीट तक ढह गई थी। स्थानीय लोगों ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता और नगर पालिका की मॉनिटरिंग पर सवाल उठाए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ने पीडब्ल्यूडी और पंचायत समिति के एईएन की जांच कमेटी गठित की है। उन्होंने कहा कि जांच में लापरवाही मिलने पर संबंधित सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका के अतिरिक्त प्रभार वाले अधिशासी अधिकारी प्रवीण बंसल ने भी स्वीकार किया कि निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग हुआ है और संबंधित ठेकेदार का भुगतान फिलहाल रोक दिया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *