ग्रामीण पुलिस थानों में लगाए जागरूकता बैनर
Share
उदयपुर, 30 जून: युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और समाज में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से श्री राधा कृष्णा फाउंडेशन ने ग्रामीण क्षेत्रों में नशा मुक्त भारत अभियान को गति देते हुए विभिन्न पुलिस थानों में नशा मुक्ति जागरूकता बैनर लगाए हैं। फाउंडेशन के संस्थापक लोकेश पटेल ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति पर भी गंभीर असर डालता है। उन्होंने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए सभी वर्गों से जनजागरण में भागीदारी की अपील की। फाउंडेशन के उपाध्यक्ष हरीश पटेल ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने परिवार और आसपास के लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करे तो यह अभियान जनआंदोलन बन सकता है। फाउंडेशन ने सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, अभिभावकों और युवाओं से नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग का आह्वान किया।
