LOADING

Type to search

लायंस क्लब अशोका को मिला नया नेतृत्व

socal

लायंस क्लब अशोका को मिला नया नेतृत्व

Share

धर्मवीर देवल बने अध्यक्ष, नई टीम ने सेवा कार्यों के विस्तार का लिया संकल्प
उदयपुर, 1 जुलाई:
लायंस क्लब अशोका ने वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए सेवा गतिविधियों को नई गति देने का संकल्प लिया है। क्लब की कमान लायन धर्मवीर देवल को अध्यक्ष, लायन समीर रोहिड़ा को सचिव और लायन मनीष जैन को कोषाध्यक्ष के रूप में सौंपी गई है। नई टीम ने स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े जनहितकारी प्रकल्पों को प्राथमिकता देने तथा सेवा के दायरे का विस्तार करने का भरोसा जताया।
क्लब की मासिक बैठक में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। अध्यक्ष धर्मवीर देवल ने कहा कि समाज के जरूरतमंद वर्ग तक अधिक से अधिक सेवा पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। वहीं सचिव समीर रोहिड़ा ने सदस्यों की सक्रिय भागीदारी से क्लब की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने की बात कही। संस्थापक अध्यक्ष लायन मुकेश माधवानी ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि नई टीम क्लब की सेवा परंपरा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी। बैठक में आगामी सेवा परियोजनाओं पर भी चर्चा की गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *