LOADING

Type to search

विप्र प्रतिभा सम्मान समारोह एवं प्रशासनिक सेवा मार्गदर्शन सेमिनार के आमंत्रण पत्र का विमोचन

socal

विप्र प्रतिभा सम्मान समारोह एवं प्रशासनिक सेवा मार्गदर्शन सेमिनार के आमंत्रण पत्र का विमोचन

Share


उदयपुर, 1 जुलाई: राष्ट्रीय तीर्थ प्रताप गौरव केंद्र में 12 जुलाई को आयोजित होने वाले विप्र प्रतिभा सम्मान समारोह एवं प्रशासनिक सेवा परीक्षा मार्गदर्शन सेमिनार के आमंत्रण पत्र का गरिमामय विमोचन किया गया। विमोचन विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति सदस्य एवं प्रदेश अध्यक्ष, शिक्षा, रोजगार एवं प्रतियोगी परीक्षा प्रकोष्ठ डॉ. एच. आर. दवे तथा आयोजन समिति के समन्वयकगणों द्वारा संपन्न किया गया।
इस अवसर पर डॉ. दवे ने उक्त आयोजन को विप्र समाज की शैक्षणिक उत्कृष्टता, बौद्धिक जागृति एवं प्रशासनिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने वाला एक महत्वपूर्ण एवं दूरदर्शी उपक्रम बताते हुए समाज के प्रबुद्धजनों, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों एवं युवाओं से अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। आयोजन समिति द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं एवं उद्देश्यों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श करते हुए इसे समाज की भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत, मार्गदर्शक एवं व्यक्तित्व-विकास का सशक्त मंच बताया गया।
बैठक में उपस्थित समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने समस्त विप्र समाजजन से आग्रह किया कि प्रतिभा सम्मान हेतु जारी ऑनलाइन पंजीयन प्रपत्र (गूगल फॉर्म) को आवश्यक दस्तावेजों सहित यथाशीघ्र पूर्ण कर प्रेषित करें, जिससे 12 जुलाई को आयोजित होने वाले समारोह हेतु सम्मानित की जाने वाली प्रतिभाओं का सुव्यवस्थित चयन, सूचीकरण एवं समस्त व्यवस्थाओं का समयबद्ध नियोजन सुनिश्चित किया जा सके। पात्र प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करने तथा आवेदन प्रक्रिया को सुगम बनाने के उद्देश्य से पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 7 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। सभी पात्र प्रतिभागियों एवं अभिभावकों से निर्धारित तिथि से पूर्व पंजीयन प्रक्रिया पूर्ण करने का आग्रह किया गया।
अंत में शिक्षा, रोजगार एवं प्रतियोगी परीक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव गणेश नागदा ने कार्यक्रम की सफलता हेतु समाज के समस्त पदाधिकारियों, प्रबुद्धजनों, दानदाताओं एवं विप्र बंधुओं से तन, मन एवं धन से सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि समाज की प्रतिभाओं के सम्मान, युवा पीढ़ी के मार्गदर्शन तथा शैक्षणिक एवं प्रशासनिक क्षेत्र में उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने वाला यह आयोजन विप्र समाज के लिए एक ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी मील का पत्थर सिद्ध होगा।
विमोचन समारोह में डॉ. भगवती शंकर व्यास, मधुसूदन पालीवाल, महेंद्र आमेटा, लोकेश पालीवाल, राजेश पालीवाल, दिनेश शुक्ला, दीप्ति मेनारिया, भूपेंद्र श्रीमाली, हेमंत आमेटा, नीरज नागदा, डॉ. मनीष श्रीमाली, डॉ. मनीष तिवारी सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य एवं विप्र बंधु उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *