LOADING

Type to search

डॉक्टर्स डे पर सुरक्षा की मांग बुलंद, हजारों चिकित्सक सड़कों पर उतरे

Health

डॉक्टर्स डे पर सुरक्षा की मांग बुलंद, हजारों चिकित्सक सड़कों पर उतरे

Share

अस्पतालों में बढ़ती हिंसा के विरोध में निकली ‘भयमुक्त अस्पताल हेतु सद्भावना रैली’, सुरक्षित कार्य वातावरण की उठाई मांग
उदयपुर, 1 जुलाई :
नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर उदयपुर में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के नेतृत्व में हजारों डॉक्टर, नर्सिंगकर्मी, मेडिकल स्टूडेंट्स और स्वास्थ्यकर्मी सड़कों पर उतरे। ‘भयमुक्त अस्पताल हेतु सद्भावना रैली’ के माध्यम से चिकित्सकों ने अस्पतालों में बढ़ती हिंसा और हमलों के खिलाफ एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए सरकार और समाज से सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित करने की मांग की।
गांधी ग्राउंड से शुरू हुई रैली चेतक सर्कल, एमबी हॉस्पिटल, कोर्ट चौराहा और कलेक्ट्रेट होते हुए दिल्ली गेट व हाथीपोल मार्ग से पुनः गांधी ग्राउंड पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में चिकित्सकों ने डॉक्टरों की सुरक्षा और स्वस्थ समाज के समर्थन में नारे लगाए। कलेक्ट्रेट में एडिशनल एसपी उमेश ओझा का उपरना ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया।
“सुरक्षित डॉक्टर, स्वस्थ समाज” का संदेश
आईएमए के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. आनंद गुप्ता ने कहा कि चिकित्सक दिन-रात मरीजों की जान बचाने में जुटे रहते हैं, लेकिन अस्पतालों में बढ़ती मारपीट की घटनाएं चिंता का विषय हैं। उन्होंने कहा कि भयमुक्त माहौल में ही डॉक्टर बेहतर उपचार दे सकते हैं। आईएमए पदाधिकारियों ने सरकार से चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए प्रभावी व्यवस्था करने की मांग करते हुए कहा कि सुरक्षित अस्पताल ही स्वस्थ समाज की मजबूत नींव हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *