LOADING

Type to search

सीमलवाड़ा पुलिया निर्माण पर उठे सवाल

Local

सीमलवाड़ा पुलिया निर्माण पर उठे सवाल

Share


डूंगरपुर, 2 जुलाई:
सीमलवाड़ा कस्बे में धंबोला मार्ग पर बन रही पुलिया के नवीनीकरण और चौड़ीकरण कार्य को लेकर स्थानीय लोगों ने गुणवत्ता और डिजाइन में अनियमितता के आरोप लगाए हैं। नागरिकों का कहना है कि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं है और पुलिया को एक ओर से संकरा किया जा रहा है। कुछ स्थानों पर स्तर ऊंचा होने से बरसात में जल निकासी प्रभावित होने की आशंका जताई गई है। घुमावदार सड़क के अनुरूप निर्माण नहीं होने से भविष्य में दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है। स्थानीय लोगों ने सार्वजनिक निर्माण विभाग से निष्पक्ष जांच और नियमानुसार निर्माण कराने की मांग की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *