बीसीआई अल्फा की बिजनेस मीटिंग 6 जुलाई को
Share
उदयपुर, 2 जुलाई: बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) अल्फा चैप्टर की ऑफिशियल बिजनेस मीटिंग 6 जुलाई को सुबह 8 बजे रेडिसन ग्रीन, लेकसिटी मॉल, अशोक नगर में होगी। कार्यक्रम में उद्यमी, उद्योगपति, व्यापारी और प्रोफेशनल्स नेटवर्किंग, रेफरल्स, नॉलेज शेयरिंग और नए व्यावसायिक अवसरों पर चर्चा करेंगे। फाउंडर मुकेश माधवानी ने कहा कि बीसीआई विश्वास और सहयोग पर आधारित बिजनेस कम्युनिटी है। प्रेसिडेंट पुष्कर पुरोहित ने बताया कि प्रतिभागियों को अपने व्यवसाय का परिचय देने और संभावित पार्टनर्स से जुड़ने का अवसर मिलेगा। विजिटर ₹550 योगदान देकर भाग ले सकेंगे।
