LOADING

Type to search

30वें राष्ट्रीय महावीर पुरस्कार के लिए नामांकन आमंत्रित

Local

30वें राष्ट्रीय महावीर पुरस्कार के लिए नामांकन आमंत्रित

Share

उदयपुर, 2 जुलाई: भगवान महावीर फाउंडेशन ने राष्ट्रीय महावीर पुरस्कार 2026 के 30वें संस्करण के लिए नामांकन आमंत्रित किए हैं। अहिंसा एवं शाकाहार, शिक्षा, चिकित्सा और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों व संस्थानों को यह सम्मान दिया जाएगा। प्रत्येक पुरस्कार में 10 लाख रुपये, प्रशस्ति-पत्र और स्मृति-चिह्न प्रदान किया जाएगा। नामांकन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 है। फाउंडेशन अब तक देश के 26 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 101 व्यक्तियों व संस्थानों को सम्मानित कर चुका है। राजस्थान के 10 विजेता इस पुरस्कार की गौरवशाली परंपरा का हिस्सा रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *