LOADING

Type to search

नई रोजगार योजना का कर्मचारियों ने किया बहिष्कार

Local

नई रोजगार योजना का कर्मचारियों ने किया बहिष्कार

Share


उदयपुर, 2 जुलाई : जिले में बुधवार को ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण’ योजना का शुभारंभ हुआ, लेकिन उद्घाटन के साथ ही पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारियों ने इसका बहिष्कार कर विरोध दर्ज कराया। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी लंबित मांगों का समाधान नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा, जिससे योजना के क्रियान्वयन पर असर पड़ सकता है।
गिर्वा पंचायत समिति की पीपलवास ग्राम पंचायत में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, जिला परिषद एसीईओ विरमा राम और बीडीओ अजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। दूसरी ओर, जिले की 20 पंचायत समितियों में कार्यरत करीब 900 मंत्रालयिक कर्मचारी आधे दिन के कार्य बहिष्कार पर रहे।
संगठन के जिलाध्यक्ष वेणीराम पटेल ने बताया कि कर्मचारी 16 जून से आंदोलनरत हैं, जिससे कई सरकारी योजनाओं का कार्य प्रभावित हो रहा है। कर्मचारी नेता राकेश परमार ने कहा कि सांसदों और विधायकों को ज्ञापन देने के बावजूद मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई। गिर्वा ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह देवड़ा ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो कर्मचारी पूरे दिन का कार्य बहिष्कार करेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *