LOADING

Type to search

16 जुलाई को निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, 11 हजार ध्वजा-पताकाओं से होगा स्वागत

socal

16 जुलाई को निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, 11 हजार ध्वजा-पताकाओं से होगा स्वागत

Share

10 हजार श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना, कृष्ण लीलाओं की झांकियां, कलश यात्रा, बैंड-बाजे और संतों की मौजूदगी रहेगी आकर्षण
उदयपुर, 5 जुलाई:
भगवान जगन्नाथ स्वामी की भव्य रथयात्रा इस वर्ष 16 जुलाई को दोपहर 3 बजे जगदीश मंदिर से निकाली जाएगी। रथयात्रा को लेकर आसींद की हवेली पार्किंग में विभिन्न समाजों, धार्मिक संगठनों, संतों, जनप्रतिनिधियों एवं श्रद्धालुओं की बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। रथयात्रा में करीब 10 हजार श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। मार्ग पर 11 हजार ध्वजा-पताकाओं से सजावट की जाएगी तथा भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित आकर्षक झांकियां, पांच बैंड, शाही लवाजमा, ऊंट-घोड़े, भजन मंडलियां और डीजे श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र होंगे। सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश धारण कर भजन गाते हुए यात्रा में शामिल होंगी।
भगवान जगन्नाथ स्वामी रजत रथ पर माता लक्ष्मी एवं दानीरायजी के साथ नगर भ्रमण करेंगे। श्रद्धालुओं के लिए आसींद की हवेली पार्किंग में भोजन की व्यवस्था रहेगी, जबकि यात्रा मार्ग पर विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा शीतल पेय, आइसक्रीम, लड्डू, बूंदी, आलू-बड़े व अन्य प्रसाद वितरित किए जाएंगे। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से आतिशबाजी नहीं करने, भारी वाहन नहीं लाने, कीमती आभूषण पहनकर नहीं आने तथा पुलिस-प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। बैठक में संयोजक दिनेश मकवाना सहित विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि एवं संत उपस्थित रहे।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *