LOADING

Type to search

10 साल बाद चित्तौड़गढ़ आएंगे आचार्य पुलक सागर

socal

10 साल बाद चित्तौड़गढ़ आएंगे आचार्य पुलक सागर

Share

7 जुलाई को निकलेगी मंगल प्रवेश यात्रा
चित्तौड़गढ़, 5 जुलाई:
राष्ट्रीय संत एवं भारत गौरव आचार्य 108 श्री पुलक सागर महाराज 10 वर्ष बाद 7 जुलाई को चित्तौड़गढ़ पहुंचेंगे। उनके स्वागत में सुबह 6:30 बजे कलेक्ट्रेट चौराहे से मांगलिक धाम तक भव्य मंगल प्रवेश यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
आचार्य श्री के सान्निध्य में 7 से 18 जुलाई तक प्रतिदिन सुबह 8:30 से 10 बजे तक ज्ञान गंगा महोत्सव आयोजित होगा। प्रवचनों में धर्म, संस्कृति, नैतिक जीवन, आत्मकल्याण और मानवीय मूल्यों पर सरल भाषा में मार्गदर्शन दिया जाएगा।
आयोजन की जिम्मेदारी सकल दिगंबर जैन समाज, मुनि सेवा समिति और दिगंबर जैन महिला मंडल संयुक्त रूप से निभा रहे हैं। आयोजकों ने चित्तौड़गढ़ एवं आसपास के धर्मप्रेमी लोगों से परिवार सहित मंगल प्रवेश यात्रा और ज्ञान गंगा महोत्सव में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *