LOADING

Type to search

विज्ञान और अध्यात्म के संगम से मिलेगा ‘ब्रेन अपग्रेड’ का सूत्र

education

विज्ञान और अध्यात्म के संगम से मिलेगा ‘ब्रेन अपग्रेड’ का सूत्र

Share

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने किया ‘वाज’ पुस्तक का विमोचन, मानसिक स्वास्थ्य और न्यूरोसाइंस को जोड़ने का दावा
उदयपुर, 5 जुलाई:
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक तकनीक के युग में बढ़ते मानसिक तनाव, डिप्रेशन और न्यूरोलॉजिकल बीमारियों के बीच भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक विज्ञान के समन्वय पर आधारित नई सोच सामने आई है। माउंट आबू स्थित ब्रह्माकुमारीज के ज्ञान सरोवर परिसर में केंद्रीय कानून एवं संसदीय कार्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने इंटरवेंशनल न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. अतुलाभ वाजपेयी की पुस्तक ‘वाज : द फ्यूचर ऑफ प्रिसिजन हेल्थ एंड ब्रेन ऑप्टिमाइजेशन’ का विमोचन किया। समारोह में चिकित्सा, न्यूरोसाइंस, आध्यात्म और नीति निर्माण से जुड़े कई विशेषज्ञ मौजूद रहे।
डॉ. वाजपेयी ने कहा कि आधुनिक तकनीक ने मानव की बौद्धिक क्षमता बढ़ाई है, लेकिन मानसिक शांति पीछे छूटती जा रही है। उन्होंने ‘वाज’ मॉडल को मानव मस्तिष्क का ‘दैनिक सॉफ्टवेयर अपडेट’ बताते हुए कहा कि यह न्यूरोप्लास्टिसिटी पर आधारित वैज्ञानिक अवधारणा है, जिसके चार प्रमुख आधार वायु, आसन, आहार और जप हैं। केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने इसे भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक विज्ञान का प्रभावी संगम बताते हुए मानव कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। पुस्तक में योग और न्यूरोसाइंस के माध्यम से मस्तिष्क की कार्यक्षमता बढ़ाने के वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विस्तार से प्रस्तुत किया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *