LOADING

Type to search

हौसलों की जीत: दोनों हाथ गंवाने के बाद मुंह से लिखी एलडीसी परीक्षा

education

हौसलों की जीत: दोनों हाथ गंवाने के बाद मुंह से लिखी एलडीसी परीक्षा

Share

बांसवाड़ा के चिराग जैन बने मिसाल, पैर की उंगलियों से पेन संभालकर पूरा किया पेपर
बांसवाड़ा, 5 जुलाई:
जहां कई अभ्यर्थी छोटी-छोटी परेशानियों को परीक्षा में बाधा मान लेते हैं, वहीं बांसवाड़ा के चिराग जैन ने अपने अदम्य साहस से हर किसी को प्रेरित कर दिया। बिजली हादसे में दोनों हाथ गंवाने के बावजूद उन्होंने कनिष्ठ लिपिक भर्ती परीक्षा मुंह में पेन पकड़कर दी। पेन फिसले नहीं, इसके लिए पूरे समय पैर की उंगलियों से उसे संतुलित करते रहे और पूरा प्रश्नपत्र हल किया।
चिराग इससे पहले भी आरएएस मेंस सहित कई प्रतियोगी परीक्षाएं दे चुके हैं। उन्होंने बताया कि थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती में उनका चयन हो चुका है और अब वे एलडीसी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं। परीक्षा केंद्रों पर उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति देखकर अभ्यर्थी और अधिकारी भी प्रभावित नजर आए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *