LOADING

Type to search

महिलाओं के वेश में जंगल में छिपे थे लुटेरे, पुलिस ने दबोचा

crime

महिलाओं के वेश में जंगल में छिपे थे लुटेरे, पुलिस ने दबोचा

Share

जीजा-साली से लूट और मारपीट के मामले का खुलासा; हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार, एक नाबालिग डिटेन
डूंगरपुर, 5 जुलाई:
डूंगरपुर पुलिस ने जीजा-साली के साथ हुई लूट और मारपीट की वारदात का फिल्मी अंदाज में खुलासा करते हुए महिलाओं का वेश धारण कर जंगल में छिपे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की तकनीकी निगरानी और मुखबिर तंत्र की मदद से रातापानी-कुडियागुंण के जंगल में दबिश दी गई, जहां आरोपी पहचान छिपाने के लिए महिलाओं के कपड़े पहनकर बैठे थे।
पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर कावा और उसके साथी टिंकू को गिरफ्तार किया, जबकि एक नाबालिग को भी डिटेन किया गया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक और धारदार चाकू बरामद किए गए हैं। मुख्य आरोपी पर पहले से मारपीट के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *