उदयपुर में दो दिन में हुई बारिश से मौसम खुशनुमा
Share
बादलों के बीच दोपहर को निकली हल्की धूप, सलूंबर में सबसे ज्यादा 48 मिमी बारिश
उदयपुर, 5 जुलाई: उदयपुर और आसपास के क्षेत्रों में पिछले दो दिन में हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। रविवार दोपहर तक बादलों की आवाजाही के बीच हल्की धूप निकली, लेकिन वातावरण में ठंडक बनी रही।
मौसम विभाग के अनुसार, सलूंबर में सबसे अधिक 48 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि उदयपुर शहर में 6 मिमी वर्षा हुई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई और मौसम खुशनुमा बना रहा।
बारिश के चलते उमस और गर्मी से राहत मिली है, लेकिन तापमान करीब 32.5 डिग्री बना हुआ है। हालांकि, रविवार को दोपहर तक आसमान में बादलों की आावाजाही होती रही और बारिश का मौसम बनता रहा, लेकिन दोपहर तक बारिश नहीं हुई।
शाम तक फिर हवाओं के साथ बारिश की संभावना
इससे पहले शनिवार को उदयपुर शहर का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री से. और न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री से. दर्ज किया गया। रविवार शाम तक एक बार फिर हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार को लेकसिटी में मानूसन की पहली बारिश हुई थी।
बाढ़ नियत्रंण केन्द्र से जारी आंकड़ों के अनुसार, रविवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में सलूंबर में सबसे ज्यादा 48 एमएम बारिश हुई। वहीं उदयपुर शहर में सबसे कम 6 एमएम बारिश दर्ज की गई। जयसंमद में 19, देवास में 12 और डाया डैम पर 6 एमएम बारिश दर्ज की गई है। इस सीजन में अब तक उदयपुर में 59 एमएम और सलूंबर में 105 एमएम बारिश हो चुकी है।
बारिश से मौसम में घुली ठंडक
मानसून की पहली तेज बारिश के बाद उदयपुर के मौसम में ठंडक घुल गई। शनिवार को भी शहर में तेज बारिश का दौर शाम करीब 5 बजे शुरू हो गया था। शहर के अलग-अलग हिस्से में बारिश हुई। शहर के शोभागपुरा 100 फीट रोड पर तेज बारिश के चलते दो पहिया वाहनों पर चल रहे लोग गाड़ियों को रोककर बारिश से बचने का प्रयास करते नजर आए। यहां पर तेज हवा के साथ बारिश हुई।
अगले 2-3 दिन बादल छाए रहेंगे, रुक-रुक कर होगी बारिश
मौसम एक्पपर्ट आरएस देवड़ा ने बताया कि अगले 2-3 दिन बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश होगी।
