LOADING

Type to search

हंसी के ठहाकों के बीच रिश्तों का आईना दिखा गया ‘पापा भाग गए’

socal

हंसी के ठहाकों के बीच रिश्तों का आईना दिखा गया ‘पापा भाग गए’

Share

दर्पण सभागार में हास्य-व्यंग्य से भरपूर नाटक का मंचन, बुजुर्गों की भावनाओं और पारिवारिक संवेदनाओं पर दिया प्रभावी संदेश
उदयपुर, 5 जुलाई
: हास्य और व्यंग्य के ताने-बाने में बुनी गई प्रस्तुति ‘पापा भाग गए’ ने रविवार को शिल्पग्राम स्थित दर्पण सभागार में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। पीपुल्स मीडिया थिएटर, जयपुर द्वारा पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की रंगशाला श्रृंखला के तहत मंचित इस नाटक ने हंसी के ठहाकों के बीच बदलते पारिवारिक रिश्तों, पीढ़ियों के नजरिए और बुजुर्गों की भावनाओं पर गहरा संदेश दिया। खचाखच भरे सभागार में दर्शकों ने कलाकारों के अभिनय और संवादों की जमकर सराहना की।
नाटक की कहानी अमर नारायण चतुर्वेदी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी मित्र रोजी सिंह अहलूवालिया के साथ घूमने निकल जाते हैं। उनकी तलाश में निकले बच्चों और चौकीदार प्रेमबहादुर के बीच घटने वाले हास्यप्रद घटनाक्रम दर्शकों को लगातार गुदगुदाते हैं। अंत में अमर नारायण अपने बच्चों को यह संदेश देते हैं कि जिस तरह नई पीढ़ी अपनी स्वतंत्र जिंदगी जीना चाहती है, उसी तरह बुजुर्गों को भी अपनी इच्छानुसार खुश रहने और जीवन का आनंद लेने का पूरा अधिकार है।

नाटक में नितिन सैनी, प्रतिभा पारीक, माधव शर्मा, पवन सैनी, मुस्कान भारद्वाज, शालिनी शर्मा और जतिन पारीक ने प्रभावशाली अभिनय किया। वरिष्ठ रंगकर्मी अशोक राही के लेखन एवं निर्देशन तथा सुप्रिया शर्मा के सह-निर्देशन ने प्रस्तुति को जीवंत बना दिया। कार्यक्रम के अंत में कलाकारों का सम्मान किया गया।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *