LOADING

Type to search

स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर के.के. गुप्ता ने दिए हरियाली और सफाई के निर्देश

Rajasthan

स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर के.के. गुप्ता ने दिए हरियाली और सफाई के निर्देश

Share

खाली जगहों पर पौधरोपण, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई
डूंगरपुर, 6 जुलाई:
स्वच्छता के प्रदेश ब्रांड एम्बेसडर के.के. गुप्ता ने सोमवार को डूंगरपुर नगर परिषद का दौरा कर शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण किया और विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन, रुडीप, जल जीवन मिशन और हरियालो राजस्थान अभियान की प्रगति पर चर्चा करते हुए बरसात के दौरान आमजन को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने देने के निर्देश दिए। गुप्ता ने शहर को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने के लिए खाली स्थानों पर बड़े पौधे लगाने तथा नगर परिषद के बाग-बगीचों को विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने वाटर हार्वेस्टिंग संरचनाओं को मजबूत करने, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण को प्रभावी बनाने और सफाई में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही शहरी सेवा शिविरों में आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान तथा पट्टों और विभाजन संबंधी मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *