LOADING

Type to search

रजत रथ के स्वागत की तैयारियां शुरू, आज उतरेगा जगदीश चौक प्रांगण में

Local

रजत रथ के स्वागत की तैयारियां शुरू, आज उतरेगा जगदीश चौक प्रांगण में

Share

12 जुलाई से श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ उपलब्ध रहेगा रथ, 16 जुलाई को निकलेगी भव्य रथयात्रा
उदयपुर, 8 जुलाई:
भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा महोत्सव को लेकर जगदीश चौक में तैयारियां शुरू हो गई हैं। आगामी 16 जुलाई को निकलने वाली पारंपरिक रथयात्रा के लिए रजत रथ को विधिवत तैयार किया जा रहा है। इसके तहत 9 जुलाई को संध्या आरती के बाद जगदीश चौक प्रांगण का गौमूत्र और गंगाजल से शुद्धीकरण किया जाएगा तथा गणपति पूजन के साथ रजत रथ के विभिन्न भागों को प्रांगण में उतारा जाएगा।
रजत रथ के निर्माण और संयोजन कार्य की देखरेख तकनीकी विशेषज्ञों की टीम करेगी, जिसमें गोपाल सुथार, अम्बालाल लौहार, घनश्याम चावला, प्रेमदास वैष्णव, राजेन्द्र श्रीमाली, कमल चौहान और श्याम सुथार शामिल हैं। समिति के कार्यकर्ता प्रशांत माली, रवि माली, सुरेन्द्र सिंह, ओमसिंह पंवार और निलेश तम्बोली सहित अन्य सदस्य रथ को जोड़ने का कार्य करेंगे।
रथ का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद 12 जुलाई से यह श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए उपलब्ध रहेगा। वहीं रथ की साफ-सफाई और रखरखाव का कार्य चौहान हैंडीक्राफ्ट के राजू भाई और महेश भाई के कार्मिकों द्वारा किया गया है। रथयात्रा को लेकर श्रद्धालुओं और शहरवासियों में उत्साह का माहौल है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *